{"_id":"5b22c7f14f1c1baa6e8b7cf5","slug":"11529006065-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबरकर किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबरकर किसान की मौत
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
काठा-बंदपुर मार्ग पर ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं खंड विकास कार्यालय बागपत के पास 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बंदपुर गांव निवासी विनोद (45) पुत्र बेगराज खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। भाई कुलवीर ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह ट्रैक्टर पर काठा गांव आया । शाम के समय वापस लौट रहा था तो काठा-बंदपुर मार्ग पर बुग्गी बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर गहरे खेत में पलट गया। इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके एक बेटी है। कई साल पहले बेटे की मौत हो गई थी। किसान की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं खंड विकास कार्यालय बागपत के पास पशु अस्पताल के पीछे 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कराने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार था। कॉलोनी के लोग ही उसका इलाज करा रहे थे। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।