फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अपहृत किशोरी पटियाला से बरामद

अपहृत किशोरी पटियाला से बरामद

Thu, 31 May 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अपहृत किशोरी पटियाला से बरामद
बागपत
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को पुलिस ने पंजाब के पटियाला से बरामद कर लिया। किशोरी ने नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी युवक पर 15 दिन तक बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार किया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 मई की सुबह भाई के साथ कूड़ा डालने गई 14 वर्षीय किशोरी का 3-4 युवक अपहरण कर ले गए। इस मामले में परिजनों ने सहारनपुर जनपद के मनधोर निवासी मिट्ठू समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बुधवार को पुलिस को सफलता मिल गई। पुलिस ने पंजाब के पटियाला से किशोरी को सकुशल बरामद किया और आरोपी सहारनपुर के मनधोर निवासी मिट्ठू व उसके जीजा शमशेर सिंह निवासी पटियाला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि युवक नशीला पदार्थ पिलाकर 15 दिन उसके साथ रेप करता रहा। उसे एक कमरे में बंधक बना कर रखा। जब भी उसे होश आता, तभी नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर देते थे। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। आरोपी मिट्ठू और उसके जीजा शमशेर सिंह को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि किशोरी के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


अपनी मर्जी से गई थी किशोरी
बागपत। पकड़े गए आरोपी मिट्ठू ने बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के पास रहता था। उसका किशोरी के साथ प्रेस प्रसंग चल रहा था। किशोरी अपनी मर्जी से उसके साथ गई । उसे उसकी उम्र के बारे में नहीं पता था। वह किशोरी से शादी करना चाहता है। उसका अपहरण नहीं किया । वह पंजाब के पटियाला में अपने बहनोई के पास रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed