{"_id":"5b0efa094f1c1bf46e8b5757","slug":"11527708169-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में विद्युत निगम की टीम से उलझे उपभोक्ता, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पठानकोट में विद्युत निगम की टीम से उलझे उपभोक्ता, हंगामा
Updated Thu, 31 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पठान कोट मोहल्ले मेें मंगलवार को शाम के समय चेकिंग अभियान चला रही विद्युत निगम की टीम के साथ उपभोक्ता उलझ गए और उन्होंने संविदा कर्मचारियों पर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली और घर मेें घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़खानी का आरोप लगाकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने संविदा कर्मचारियों के साथ हाथापाई का भी प्रयास किया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे एसडीओ और पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया।
एसई रामवीर सिंह के निर्देशन पर मंगलवार की देर शाम राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने व बिजली चोरों पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत निगम की टीम पठान कोट मोहल्ले में चेकिंग अभियान चला रही थी। आरोप है कि टीम मेें शामिल एक संविदा कर्मचारी ने एक मकान मेें घुसकर चेकिंग के बहाने महिला से अभद्रता कर छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। काफी संख्या मेें लोग वहां आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि निगम के कर्मचारी अपनी जेब गर्म करने के लिए चेकिंग कर रहे हैं और अभियान के दौरान उपभोक्ताओं पर दबाव बनाकर अवैध वसूली करते हैं। हंगामे की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उपभोक्ता उनसे भी भिड़ गए। बाद मेें एसडीओ चैन सिंह मौकेे पर पहुंचे और उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शंात किया। इस संबंध मेे एसडीओ चैन सिंह का कहना था कि मामूली कहासुनी हुई थी। उपभोक्ता को समझा-बुझाकर शांत करा दिया । उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीओ ने बताया कि छपरौली में एक्सईएन प्रथम और एक्सईएन द्वितीय की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों व बकाया विद्युत बिल न देने वाले 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।