फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दहशत में दलित परिवारों ने पलायन शुरू किया

दहशत में दलित परिवारों ने पलायन शुरू किया

Fri, 11 May 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
दहशत में दलित परिवारों ने पलायन शुरू किया
अमीनगर सराय (बागपत)। कमाला गांव में दहशत के चलते दलित समाज के लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को एक दलित परिवार गांव छोड़कर चला गया है। वहीं आकाश की शोकसभा के बाद पीड़ित परिवार ने भी पलायन करने कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षा का भरोसा देकर रोक लिया। पीड़ित परिवार लोगों ने शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कमाला गांव में मृतक आकाश की शोकसभा हुई। रिश्तेदारों एवं दलित समाज के लोगों के अलावा शोकसभा में गांव का कोई भी व्यक्ति श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा। शोक सभा के बाद आकाश के परिवार ने पलायन करने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची और पलायन की तैयारी कर रहे परिवार के लोगों को रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। दलित विनोद पुत्र हरपाल उर्फ हल्ली परिवार सहित बृहस्पतिवार की सुबह गांव छोड़कर कहीं चला गया है। उनके घर पर ताला लटक गया है। कई परिवार दहशत में गांव से पलायन की तैयारी कर रहे हैं। महिलाएं व बच्चे पहले ही रिश्तेदारी में जा चुके हैं। मृतक आकाश के पिता धर्मपाल ने बताया कि शेष आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी पक्ष के लोगों ने बहू और बेटी को उठाने की धमकी दी हुई है। उन पर लगातार फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। परिवार साथ-साथ दलित समाज के लोग भी दहशत के साए में जी रहे है। गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन में शेष आरोपी नहीं पकड़े तो सभी परिवार के सदस्य गांव छोड़कर चले जाएंगे। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पलायन करने की कोशिश नहीं की है। परिवार की पूरी सुरक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई हो गई चौपट
अमीनगर सराय। कमाला गांव में आकाश की शोकसभा में पहुंचे उसके मौसा ने बताया कि हम अपने रिश्तेदारों को गांव में नहीं रहने देंगे। आरोपी उनकी भी हत्या कर सकते हैं। दहशत के कारण परिवार के लोग रात जाग कर काट रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है। उन्हें लिए बिना हम नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आ सकते हैं एनएचआरसी के सदस्य
अमीनगर सराय। कमाला में दलित युवक आकाश की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सख्त है। पुलिस ने कई पहलू पर जवाब-तलब किया जा चुका है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि शुक्रवार को आयोग के सदस्य दलित परिवार से मिलने गांव में पहुंच सकते हैं।


भूरे ने किया कोर्ट में सरेंडर
बागपत। कमाला गांव के दलित युवक आकाश की पीट कर हत्या के मामले में पुलिस जांच में भूरे उर्फ आदित्य पुत्र विजय निवासी कमाला का नाम प्रकाश में आया है। आरोपी भूरे ने बृहस्पतिवार को पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि भूरे का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस के दबाव के कारण उसे कोर्ट में सरेंडर किया है। भूरे गैंगेस्टर के एक मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल गया है। इस मामले में ओर तीन-चार युवकों के नाम प्रकाश में आए है। उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed