{"_id":"5ade2ede4f1c1ba1098b6181","slug":"11524510430-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी
बड़ौत (बागपत)। बेरोजगार युवकों को रोजगार कराने के नाम पर ठगी के मामले रुक नहीं रहे हैं। अब गुराना रोड निवासी डिस्पोजल दोने आदि बनाकर रोजगार दिलाने के नाम पर से एक लाख 25 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। उसने एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
गुराना रोड निवासी सत्यपाल मलिक के मुताबिक सौरभ नाम का एक शख्स उनके संपर्क में आया था। उसने डिस्पोजल दोने बनाकर रोजगार का झांसा दिया। इसके लिए मशीन और एडवांस के रूप में उससे 1.25 लाख रुपये ले लिए गए। उसने लक्ष्मी पेपर प्रोडक्ट के नाम से कार्यालय भी खोल रखा था। मगर अब वह बंद है। सत्यपाल के मुताबिक उसकी तरह अन्य बेरोजगारों से भी इसी तरह पैसे लेकर ठगी की गई। अब आरोपी फरार हो गया है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।