{"_id":"5ad655924f1c1b80028b517e","slug":"11523996050-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्नी बेगम हत्याकांड के दो आरोपी नहीं चढ़े हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुन्नी बेगम हत्याकांड के दो आरोपी नहीं चढ़े हत्थे
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम हत्याकांड में फरार बदमाश विक्की पिचौकरा और बूटन पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। पुलिस दोनों शूटरों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई, जबकि पीड़ित परिवार भयभीत है और घर से भी नहीं निकल पा रहा है।
गौरतलब है कि पांच मार्च को शहर के केतीपुरा मोहल्ले में कांग्रेस नेता मुन्नी बेगम की गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में जेल में बंद कुख्यात जाहिद लंबू, उसकी पत्नी शहनाज बेगम सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस जांच में दो और बदमाशों के नाम प्रकाश में आए । पुलिस शहनाज सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन कुख्यात बदमाश विक्की पिचौकरा व बूटन अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। दोनों बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बने हैं। वहीं बदमाशों के न पकड़े जाने पर पीड़ित परिवार भयभीत है और घर से भी नहीं निकल पा रहा है।
मुन्नी बेगम के पति मोबिन ने बताया कि फरार बदमाश उसकी भी हत्या कर सकते हैं। वह ठेले पर फल बेचता है, लेकिन मुन्नी के हत्या के बाद उसने ठेली लगाना भी छोड़ दिया है। इससे परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। परिवार की पूरी सुरक्षा होगी।