{"_id":"5aa0464a4f1c1ba32a8bb25d","slug":"11520453194-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल-खेल में भाई-बहन ने दर्द निवारक तेल पिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेल-खेल में भाई-बहन ने दर्द निवारक तेल पिया
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नौरोजपुर गांव में मासूम भाई-बहन ने पेन किलर ऑयल पी लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक नहीं मिलने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद चिकित्सकों ने बच्चों का इलाज शुरू किया।
बुधवार को नौरोजपुर निवासी यूसुफ के तीन वर्ष के बेटे नवाजिश व पांच वर्षीय बेटी आयशा घर में रखी पेन किलर ऑयल की शीशी से खेल रहे थे। इसी दौरान नवाजिश ने शीशी का ढक्कन खोलकर तेल पी लिया। इसके बाद आयशा ने भी शीशी से ऑयल पी लिया। इसके बाद दोनों को उल्टियां होने लगी और उनकी हालत खराब हो गई। परिजन तुरत फुरत उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सकों के नहीं मिलने पर परिजनों को गुस्सा आ गया और उन्होंने अफसरों के खिलाफ हंगामा कर दिया। इससे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद चिकित्सकों ने दोनों बच्चों का इलाज शुरू किया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। परिजन उपचार के बाद उन्हें अपने साथ घर ले आए।