फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अधिवक्ताओं के चेंबरों में हजारों की चोरी

अधिवक्ताओं के चेंबरों में हजारों की चोरी

Wed, 07 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के चेंबरों में हजारों की चोरी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में सोमवार की रात में चोर वाणिज्य कर विभाग के कैंपस में स्थित अधिवक्ताओं के चेंबरों के ताले तोड़कर हजारों की नगदी और सामान चोरी कर ले गए। वहीं खिरनी मोहल्ले में एक मकान के ताले तोड़कर बदमाश नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
वाणिज्य कर विभाग के कैंपस में स्थित अधिवक्ताओं के चेंबर के ताले तोड़कर चोरों ने दो में चोरी और एक चेंबर में चोरी की कोशिश की। चोर अजय कुमार एडवोकेट के चेंबर के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये की नगदी, इंवेटर, बैट्री, लैपटॉप चोरी कर ले गए। इसी के बराबर में स्थित कृष्ण गोपाल एडवोकेट के चेंबर के ताले तोड़कर चोर यहां से 10 हजार रुपये की नगदी और बैट्री चुराकर ले गए। धनेंद्र कुमार जैन एडवोकेट के चेंबर में भी चोरों ने चोरी की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इन चोरी की वारदात का उस समय पता चला, जबकि मंगलवार की सुबह अधिवक्ता अपने चेंबर खोलने पहुंचे तो उनके ताले टूटे पड़े और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन

दूसरी तरफ खिरनी मोहल्ले में सोमवार की रात में तेज सिंह वर्मा के मकान में किराये पर रह रहे सुमत प्रसाद जैन के मकान के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की। इस दौरान तेज सिंह का पूरा परिवार शादी में गया हुआ था। चोर मकान से 20 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed