फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिला सहकारी बैंक के गार्ड से लूटपाट

जिला सहकारी बैंक के गार्ड से लूटपाट

Sun, 28 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के गार्ड से लूटपाट
छपरौली (बागपत)। बावली गांव के बैंक में ध्वजारोहण के बाद अपने घर लौट रहे गार्ड से सिनौली गांव के पास बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटपाट की। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

चांदनहेेड़ी गांव के अमरीश पाल बावली गांव के जिला सहकारी बैंक में गार्ड के पद पर तैनात हैं। 26 जनवरी को बैंक में ध्वजारोहण के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही सिनौली गांव के पास पहुंचे, तभी नकाबपोश दो बदमाशों ने उनकी बाइक को तमंचे के बल पर रोका और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर 600 रुपये नगद, मोबाइल और दस्तावेज लूट लिए। बाद में बदमाश धमकी देकर भाग गए। मौके पर लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। पीड़ित ने थाना छपरौली में शिकायत की। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


खट्टा प्रह्लादपुर में सात नलकूपों में चोरी
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव के जंगल में शुक्रवार की रात में चोरों ने सात नलकूपों में कुंबल कर हजारों रुपये का सामान चोरी किया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खट्टा प्रह्लादपुर गांव निवासी किसान राकेश रावत शनिवार सुबह दौड़ लगाने गया । वह दौड़ लगाते अपने खेत में गया तो उसको नलकूप का सामान बिखरा हुआ मिला। उसने अंदर देखा तो चोरों ने कुंबल कर स्टार्टर, केबिल व अन्य सामान चोरी किया। थोड़ी देर बाद पता चला किसान लोकेश, अमित, मामचंद, मनोज, चंदर, प्रदीप के नलकूपों में भी चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed