{"_id":"599ddaa84f1c1bcf018b4612","slug":"11503517352-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा-हटाना में दुकानदार को पीटा, दिल्ली में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेड़ा-हटाना में दुकानदार को पीटा, दिल्ली में भर्ती
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खेड़ा हटाना गांव में मंगलवार की रात में मकान और दुकान पर कब्जा करने को आए चार-पांच युवकों ने सरियों और लाठी-डंडों से हमलाकर दुकानदार को अधमरा कर दिया। ग्रामीण घायल को सीएचसी में ले गए। वहां से उसे दिल्ली रेफर किया। हमलावर दुकान से पांच हजार रुपये भी लूटकर ले गए।
घायल दीपचंद पुत्र रामे खेड़ा हटाना गांव के हैं। वह अपने मकान में अकेला रहते हैं। मकान के बाहरी हिस्से में उनकी परचून की दुकान की है। मंगलवार की रात में चार-पांच युवक दुकान में आए और उन्होंने दुकान और मकान को खाली करने को कहा। मना करने पर उन्होंने सरियों, लाठी-डंडों से हमलाकर दीपचंद को अधमरा कर दिया। ग्रामीणों ने देर रात घायल को सीएचसी ले गए। वहां उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर किया। हमलावर दुकान से पांच हजार रुपये भी लूटकर ले गए। इस मामले में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा मारपीट की घटना हुई है, लेकिन लूट की घटना से इंकार किया।