फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मेरठ के लेखपाल पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

मेरठ के लेखपाल पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

Mon, 21 Aug 2017 01:40 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
मेरठ के लेखपाल पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना
हादसे के बाद बच्चे के बाबा ने क्षतिपूर्ति दावा दाखिल किया
विज्ञापन

चार जून 2015 को लेखपाल ने पौत्र विनीत को टक्कर मारकर घायल किया
बागपत। लेखपाल की बाइक से घायल हुए बच्चे के परिजनों को एडीजे ने एक लाख रुपये खाते में डलवाने के आदेश दिए हैं। हादसे के बाद बच्चे के बाबा ने क्षतिपूर्ति दावा दाखिल किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने यह आदेश जारी किए हैं।

बाल अधिकार संरक्षण कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया धनौरा सिल्वरनगर निवासी कृष्णपाल राणा मेरठ तहसील में लेखपाल हैं। चार जून 2015 को लेखपाल ने फतेहपुर निवासी राज सिंह के पौत्र विनीत को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल किया। इसके बाद सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । एमएसी (मोटर एक्सीडेंट क्लेम) कोर्ट में क्षतिपूर्ति दावा दाखिल किया । कोर्ट ने दावे को स्वीकार कर लेखपाल कृष्णपाल राणा को दोषी मान करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया । जल्द रकम को विनीत के खाते में डालने के निर्देश दिए। एडवोकेट तिवारी ने बताया लापरवाही से गाड़ी चलाने और दुर्घटना करने के मामले में 25 अगस्त को बच्चे के बाबा को कोर्ट ने गवाही के लिए बुलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed