फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रहस्यमय ढंग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत

रहस्यमय ढंग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत

Mon, 14 Aug 2017 04:47 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमय ढंग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत
ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

फोटो: 2
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर गांव में झुलसी विवाहिता ने रविवार की रात में अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला के परिजनों नेे सुसराल वालों पर दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी आसमीन का निकाह तीन साल पहले मोहसिन निवासी सिंघावली अहीर के साथ हुआ था। आठ जुलाई को शाम के समय आसमीन झुलस गई थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की रात में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया आसमीन के ससुरालवाले दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। उससे लगातार रुपये की मांग करते रहते थे। पिछले कुछ दिनों से बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। इसी कारण उसकी जान गई है। उनकी तहरीर पर पति मोहसिन, सास जमीला, जेठ इकबाल, इकलाख और शौकीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। परिजनों ने केस को हत्या में तरमीम करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। थाना प्रभारी तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा आरोपी ससुरालियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed