फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईदरीशपुर में बंटवारे के विवाद में बाप-बेटे में लाठी डंडे चले

ईदरीशपुर में बंटवारे के विवाद में बाप-बेटे में लाठी डंडे चले

Sun, 31 Mar 2019 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
ईदरीशपुर में बंटवारे के विवाद में बाप-बेटे में लाठी डंडे चले
बड़ौत (बागपत)। ईदरीशपुर गांव में बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमेें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने चारों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मुमताज पुत्र शब्बीर ईदरीशपुर गांव का रहने वाला है, उसका बेटे मुस्तफा के साथ बंटवारे को लेकर काफी दिन से झगड़ा चल रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार की रात्रि दोनों पक्षों में संघर्ष शुरू हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें मुमताज, उसकी पत्नी नफीसा व दूसरे पक्ष से मुस्तफा व उसकी पत्नी रूबी घायल हो गए। दोनों ही पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया है, वहीं दूसरी ओर मामूली कहासुनी को लेकर बड़का रोड पर रुखसाना पत्नी खालिद को उसी के परिवार के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की दूसरी घटना गांव सूप मेें हुई, इसमें अंकुर पुत्र कालू को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed