फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोचा

लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोचा

Sun, 17 Mar 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को दबोचा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना-बड़ौत मार्ग पर शुक्रवार की रात में बड़ौत से बाइक पर अपने गांव कोताना जा रहे महेंद्रा शोरूम के कर्मचारी से चार सशस्त्र बदमाशों ने बोहला चौकी के पास रोककर तमंचों की बटों और डंडों से हमलाकर बाइक और मोबाइल लूटकर भाग निकले। लूटपाट की सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और उन्हें घेरकर दो को दबोच लिया और दो भाग निकले। पकड़े बदमाशों से एक तमंचा, लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद की।
राहुल पुत्र कृष्णपाल कोताना गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली-सहारनपुर रोड पर महेंद्रा शोरूम का कर्मचारी है। वह श्ुाक्रवार की रात में शोरूम से बाइक पर अपने गांव कोताना जा रहा था। जब वह बड़ौत कोताना मार्ग पर बोहला चौकी के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही खड़े चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोक लिया और डंडे व तमंचों के बट कर घायल कर दिया। चारों बदमाश बाइक पर सवार होकर लुहारी की ओर भाग निकले। राहुल ने साहस कर वारदात की सूचना बोहला पुलिस चौकी को दी तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी उदित सहित अन्यों ने उनका पीछा किया और उन्हें घेर लिया, लेकिन दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, लेकिन दो को दबोच लिया। उनके पास से एक तमंचा, लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद किया है। पकड़ा गया सोनू पुत्र प्रताप शिवपुरी बड़ौत का रहने वाला है। जबकि दूसरा बदमाश सुमित पुत्र ऋषिपाल लुहारी गांव का रहने वाला है। राहुल ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस भागे दो और बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जमानत पर आया था बदमाश
बड़ौत। पकड़ा गया सोनू शामली जनपद के कैराना में लूट की घटना में जेल जा चुका है और हाल में जमानत पर है। जबकि दूसरा सुमित पुत्र ऋषिपाल कक्षा 12 का छात्र है और वह उसका दोस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने उदित कांस्टेबल को दिया ईनाम
बड़ौत। इस घटना के खुलासे में उदित कांस्टेबल की अहम भूमिका रही है। उसने साहस का परिचय देकर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस पर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने उसे एक हजार रुपये का नगद ईनाम दिया है और एसपी को ईनाम के लिए संस्तुति पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed