फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लेखाकार उपेंद्र ने की आत्महत्या

लेखाकार उपेंद्र ने की आत्महत्या

Fri, 01 Feb 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
लेखाकार उपेंद्र ने की आत्महत्या
बागपत।
विज्ञापन

दोघट कृषक सेवा सहकारी समिति के लेखाकार उपेंद्र ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की । उस पर समिति का छह लाख रुपये कर्ज था। पुलिस ने न्यायालय में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल गांव निवासी उपेंद्र कुमार कृषक सेवा सहकारी समिति दोघट में लेखाकार पद पर तैनात था। 10 दिसंबर की रात को खेत मेें उसका खून से लथपथ शव मिला था। घटना स्थल बिनौली थाना क्षेत्र का होने के कारण मृतक की पत्नी सरिता ने बिनौली थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में मामला आत्महत्या का निकला। बिनौली थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक उपेंद्र पर समिति का छह लाख रुपये का कर्ज था। इसके अलावा उसने अपने गांव के कई लोगों से भी कर्ज लिया हुआ था। कर्ज न चुका पाने के कारण वह परेशान था। उसने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। परिजनों ने घटना स्थल से तमंचा और सुसाइड नोट भी गायब कर दिया । बाद में मृतक के घर से तमंचा और सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस ने न्यायालय में फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed