खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी एक युवक की शादी अप्रैल 2016 में दिल्ली निवासी सरिता से हुई । रविवार को सरिता अपने मायके वाले परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंची। वहां उसने दी तहरीर में पति, सास, ससुर, जेठ, जिठानी, ननद एवं ननदोई समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। विवाहिता ने बताया कि शादी में उसके पिता ने 25 लाख रुपये खर्च किए । फिर भी ससुरालियों ने शादी के अगले दिन से ही 10 लाख रुपये और स्कॉर्पियो की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसकी पिटाई भी करते थे। परिजनों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामले की जांच शुरू करा दी।