फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अनुज की हत्या कर ले लिया रवि धामा की हत्या का बदला

अनुज की हत्या कर ले लिया रवि धामा की हत्या का बदला

Wed, 19 Dec 2018 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अनुज की हत्या कर ले लिया रवि धामा की हत्या का बदला
बागपत। निबाली गांव के छात्र रवि धामा हत्याकांड का बदला लेने के लिए हत्यारोपी अनुज की अपहरण के बाद दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या की। शव को मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में गंगनहर में फेंका। पुलिस शव बरामद नहीं कर पाई। पुलिस ने आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर और कार की फर्जी नंबर प्लेट बरामद की।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी से हत्यारोपी अनुज के अपहरण के मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जेल गए आरोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा को सात घंटे के पुलिस रिमांड पर कोतवाली लाया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि हत्यारोपी अनुज की अपहरण करने के बाद उसी रात में बसौद पुलिया के पास लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन गोली मारकर हत्या की घटना को दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा, यूपी पुलिस के सिपाही कपिल धामा निवासी निबाली और उनके जीजा अनुज निवासी किनौनी जनपद मेरठ ने अंजाम दिया। शव को कार से मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र में ले गए और गंगनहर में फेंका। रवि धामा की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सिपाही की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन खोखे, एक कारतूस, कार की फर्जी नंबर प्लेट बरामद की। इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है। मृतक अनुज का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ। पुलिस टीम शव को तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी सिपाही को न्यायालय मेें पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन


यह था मामला
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी से 27 नवंबर को हत्यारोपी अनुज पुत्र किशनपाल निवासी मुजक्किपुर जनपद मेरठ का कार सवार तीन लोग अपहरण कर ले गए थे। निबाली गांव के छात्र रवि धामा की हत्या के मामले में अपहृत अनुज जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आया। मामा हरिओम ने मृतक छात्र के भाई एवं दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा, यूपी पुलिस के सिपाही कपिल धामा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में हुई थी छात्र रवि की हत्या
बागपत। निबाली गांव के छात्र रवि धामा की फरवरी माह में धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। पुलिस विवेचना में मृतक अनुज का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed