{"_id":"5b7f0c7842c792463c0501c7","slug":"111535052920-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी पिंटू ने तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी पिंटू ने तमंचा बरामद
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
फैजपुर निनाना के किसान सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी पिंटू को पुलिस ने रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे वापस जेल भेजा।
फैजपुर निनाना गांव निवासी किसान सतेंद्र की नैथला मोड़ के पास 16 मई को उस समय गोली मारकर हत्या की, जब वह न्यायालय से मुकदमे की पैरवी कर वापस लौट रहा था। इस मामले में मृतक के बेटे ने बिहारपुर निवासी प्रियव्रत समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस जांच में तीन बदमाशों के नाम ओर प्रकाश में आए । इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मलकपुर निवासी पिंटू पुत्र भोपाल ने कुछ दिन पहले न्यायालय में सरेंडर किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पिंटू को पांच घटे के पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किए । कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी पिंटू को रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे वापस जेल भेजा।