फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अब साध्वी के अनुयायियों के पास आने लगे धमकी भरे फोन

अब साध्वी के अनुयायियों के पास आने लगे धमकी भरे फोन

Wed, 22 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
अब साध्वी के अनुयायियों के पास आने लगे धमकी भरे फोन
बड़ौत (बागपत)। जैन साध्वी को अशालीन फोन करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब उनके अनुयायियों के पास धमकी भरे फोन आने शुरू हो गए हैं। उन्हाेंने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व चातुर्मास कर रही जैन साध्वी के पास रहने वाले सेवक के मोबाइल पर फोन आया और उधर से साध्वी से बात कराने को कहा गया। सेवक ने साध्वी को फोन दे दिया, जिस पर फोन करने वाले व्यक्ति ने साध्वी से अशालीन भाषा मेें बातचीत की, जिसके बाद साध्वी ने उसे समझाते हुए फोन बंद कर दिया। दोबारा इस तरह का फोन आने के बाद साध्वी ने अन्न और जल त्याग दिया। इसकी जानकारी जब समाज के लोगों को हुई तो उन्होंने साध्वी से अपना निर्णय बदलने का आग्रह करते हुए कोतवाली मेें शिकायत की।
विज्ञापन

पुलिस ने फोन नंबर को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस पर लगाया तो उसकी आईडी बांदा की एक महिला के नाम से मिली, जिसका पता लगाया जा रहा है। हालांकि अब साध्वी को कोई फोन नहीं आ रहा है, लेकिन उनके अनुयायियों को लगातार अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी है। इस संबंध में कोतवाल बीएस सिरोही का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed