{"_id":"5b6753154f1c1b61508b74ef","slug":"111533498133-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदपुर में संघर्ष, आठ लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदपुर में संघर्ष, आठ लोग घायल
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
बंदपुर गांव मेें मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों के तीन महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष के चार युवकों का शांति भंग की धारा में चालान किया।
बंदपुर गांव निवासी मनदेव और ओमपाल पक्षों में काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा है। शनिवार की रात में मामूली कहासुनी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी हुआ। झगड़े में एक पक्ष के मनदेव, उसकी पत्नी मुनेश, बेटी शिवानी, बेटे मोनू, विजय एवं दूसरे पक्ष के प्रशांत उर्फ पिंकू, उसका भाई अरविंद और मां सुदेश घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने ओमपाल पक्ष के प्रशांत, अरविंद, दीपक और आशु का शांति भंग में चालान किया। इस वारदात के बाद दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ओमपाल ने बताया कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई की है। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।