फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरूरपुर में छापा, बिजली चोरी में 11 लोगों पर रिपोर्ट

सरूरपुर में छापा, बिजली चोरी में 11 लोगों पर रिपोर्ट

Sat, 19 May 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सरूरपुर में छापा, बिजली चोरी में 11 लोगों पर रिपोर्ट
सरूरपुर में छापा, बिजली चोरी में 11 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन

बागपत। विद्युत निगम की टीम ने सरूरपुर कलां गांव में छापेमारी की। अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ने और बिजली चोरी के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। कई दुकानदार घरेलू कनेक्शन से ही बिजली का प्रयोग करते मिले।
शुक्रवार को टीम ने गांव में पहुंचकर घरों और दुकानों पर बिजली के प्रयोग की स्थिति देखी। एसडीओ विकल्प महेश ने बताया कि रामनाथ, श्याम सिंह, कृष्णपाल, जय कुमार, महेंद्र पाल, डॉ. आरएस धामा, गौरव, केशुराम, नवीन जैन, अनुज और हरबीर के यहां मानकों का उल्लंघन करते हुए बिजली प्रयोग करने और बिजली चोरी के मामले मिले। विद्युत कनेक्शन से जुड़े प्रपत्रों में भी खामियां मिलीं। इसके चलते मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। शासन के निर्देश पर सरूरपुर कलां गांव का चयन करने के बाद चेकिंग अभियान चलाया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

टीम के उपखंड अधिकारी नरेश कुमार, एसडीओ राणा प्रताप, अवर अभियंता राम निवास, अवर अभियंता सुनील कुमार, गणेश प्रसाद मौजूद रहे। वहीं गांव के सुभाष नैन, चाहेराम गुप्ता, महेश जैन, सुधीर जैन, संजय, अमित, पीयूष, रविंद्र ने निगम के प्रति रोष जताया। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति से लेकर बिल वसूली के मामले में विद्युत निगम उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed