फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किशोरी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

किशोरी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 19 May 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
किशोरी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव का ही एक युवक कई दिन से छेड़छाड़ कर रहा था। उसके मोबाइल से फोटो भी खींच लिए। कंप्यूटर से फोटो एडिटिंग कर दिए। अश्लील फोटो दिखाकर युवक किशोरी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला। किशोरी ने इससे मना कर दिया तो युवक ने सोशल मीडिया पर किशोरी के अश्लील फोटो वायरल कर दिए। फोटो वायरल होते ही गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। किशोरी के परिजनों ने दोघट थाने पर आरोपी सनव्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी पक्ष के लोग उन पर फैसले का दबाव बना रहे है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद किशोरी ने घर से निकलना बंद कर दिया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सोशल मीडिया अश्लील फोटो वायरल करने मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed