फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, तनाव

धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, तनाव

Sun, 13 May 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल में तोड़फोड़, तनाव
बागपत। पुराना कस्बा स्थित एक धार्मिक स्थल में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। इससे समाज के लोगों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। भूरा सभासद ने बताया कि धार्मिक स्थल की देख रेख करने वाला कोई नहीं है। यहां पर असामाजिक तत्व नशा करते है और जुआ भी खेला जाता है। धार्मिक स्थल के द्वारों के शीशे तोड़कर अंदर रखा सामान भी चोरी कर ले गए। इससे एक विशेष समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


शराबी ने रोका रास्ता
बागपत। अहेड़ा गांव में व्यक्ति ने शराब पीकर ऊधम मचाया। रास्ते रोक कर लोगों नहीं निकलने दिया। गांव निवासी प्रेमपाल पुत्र आशा राम अपने खेत में जा रहा था। शराबी उससे उलझ गया। इनमें जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


दो को शांति भंग में जेल भेजा
बागपत। पुलिस ने कश्यप गली बागपत निवासी सुंदर पुत्र जयपाल और ब्राह्मण पुट्ठी गांव निवासी सूरज पुत्र लाखा को शांति भंग की धारा में न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed