{"_id":"5ad8e2534f1c1b66098b584c","slug":"111524163155-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर हादसे में युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सप्रेस-वे पर हादसे में युवक घायल
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस-वे पर हादसे में युवक घायल
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां गांव के पास महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मवीकलां गांव निवासी आबिद पुत्र महमूद बुधवार शाम घर से साइकिल पर खेत में गेहूं काटने जा रहा था। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पुल के पास हापुड़ की तरफ से आ रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी नंबर यूपी 37 टी 4039 ने सामने से साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे कर्मचारियों की भीड़ जमा हो गई और गाड़ी चालक को पकड़ लिया। लेकिन चालक कर्मचारियों को धमकी देता हुआ फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल के बाबा आस मोहम्मद पुत्र बाबू निवासी मवीकलां ने कोतवाली में अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं हादसे में घायल युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।