फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तार टूटने से किसान की एक बीघा ईख जली

तार टूटने से किसान की एक बीघा ईख जली

Sat, 07 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
तार टूटने से किसान की एक बीघा ईख जली
बड़ौत (बागपत)। जलालपुर गांव में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान की एक बीघा ईख जलकर राख हो गई जबकि कई किसानों की फसल जलने से बाल-बाल बची। शुक्रवार तड़के हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से जलालपुर गांव निवासी बाबू पुत्र दीन मोहम्मद की एक बीघा ईख की फसल जल गई जबकि जमील, मेहरबान, शाहिद आदि की फसल जलने से बाल-बाल बच गयी। सूचना पर पहुंचे किसानों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन जर्जर हो चुकी है, पहले भी तार टूटकर गिरने से दर्जनों किसानों की ईख व गेहूं की फसल जल चुकी है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उधर अवर अभियंता विकास कुमार ने मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई की बात कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed