{"_id":"5a3abf5d4f1c1bf4688c27e3","slug":"111513799517-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से ही हत्यारोपी दे रहा गवाह को धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से ही हत्यारोपी दे रहा गवाह को धमकी
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला कारागार में बंद एक ओर अपराधी द्वारा गवाह को धमकी देने का मामला सामने आया है। किसान रविंद्र की हत्या के मामले में उसके परिजनों ने एसपी से कहा एक आरोपी जेल से ही गैंग चला रहा है और हत्या की धमकी दे रहा है। उन्होंने उसका दूसरे जेल में स्थानांतरण कराने की मांग की है।
शामली के बरला जट गांव निवासी शियानंद ने बताया उसका भाई रविंद्र, भतीजे सन्नी के साथ बाइक पर सवार होकर छह जून को बागपत कोर्ट से अपने घर लौट रहा था। ट्यौढ़ी गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर रविंद्र की हत्या की और सन्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई । बिनौली थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इनमें से दो आरोपी अभी बागपत जेल में बंद है। एक आरोपी जमानत पर जेल से छूटा हुआ है। आरोप है कि जेल में बंद एक आरोपी वहां से ही अपना गैंग चला रहा है। इस केस के वादी और गवाह को जान से मरवाने की धमकी दे रहा है। उनका अपने घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। वे अपने खेत में भी नहीं जा पा रहे है। उसने परिजनों और ग्रामीणों के साथ बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, रणधीर सिंह, मास्टर सोमपाल सिंह, बलराज सिंह, देशपाल सिंह मौजूद रहे। उधर एसपी जय प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।