फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मकान के अवैध कब्जे के विरोध पर हमला, धमकी

मकान के अवैध कब्जे के विरोध पर हमला, धमकी

Fri, 10 Nov 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मकान के अवैध कब्जे के विरोध पर हमला, धमकी
बागपत। काठा गांव में मकान पर अवैध कब्जा करने का विरोध करने पर व्यक्ति पर हमला कर दिया। वह घायल हो गया। आरोपी धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

काठा गांव के पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ समय पहले गांव में एक प्लाट खरीदा । इसमें एक कमरा बना रखा है। पड़ोस का एक परिवार उनके मकान की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा है। छह नवंबर को शाम करीब पांच बजे आरोपी परिवार के सदस्य उनके मकान पर पहुंचे और दीवार तोड़कर रास्ता बना दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग आ गए। उनको देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। इससे पीड़ित भयभीत है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


हमला करने पर दो लोगों पर मुकदमा
बागपत। शहर के कोर्ट रोड निवासी इरशाद पर चुनाव के विवाद के चलते हमला करने के मामले में पड़ोस के ही आरोपी दानिश और अनस के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed