{"_id":"59f8cf2f4f1c1b6a678b8a45","slug":"111509478191-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या में कई बिंदुओं की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या में कई बिंदुओं की जांच
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या में कई बिंदुओं की जांच
बड़ौत (बागपत) कांशीराम कालोनी में लापता युवक की हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि कांशीराम कालोनी निवासी धीरज 23 सितंबर को अपने दोस्तों से मिलने नई बस्ती में गया था। लेकिन वह घर नहीं लौटा था। रविवार को उसका शव कांशीराम कालोनी के पास ही एक खेत में सड़ा-गला पड़ा मिला था। बाद में उसकी शिनाख्त धीरज के रूप में हुई थी। परिजनों और कालोनी के लोगों ने एक घंटे तक हाईवे मार्ग अवरुद्ध रखा था। इस मामले में युवक के भाई ने तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया था। पुलिस अब तक उनसे पूछताछ कर रही है। इस घटना के पीछे पुलिस परिवार के लोगों पर ही शक कर रही है और दोनों बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया कि पुलिस हत्यारोपियों के काफी नजदीक पहुंच गई है और शीघ्र इसका खुलासा किया जाएगा।