{"_id":"59f77f554f1c1bf2538b9b32","slug":"111509392213-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून-खराबे का था अंदेश, लेकिन फेल हो गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खून-खराबे का था अंदेश, लेकिन फेल हो गई पुलिस
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में अचानक खून-खराबा नहीं हुआ। पुलिस को पहले से ही इसकी आशंका थी। इसे देखकर पुलिस-प्रशासन ने दोनों पक्षों को पहले से ही मुचलका पाबंद कर रखा था। इसके बाद भी पुलिस खून-खराबा रोकने में कामयाब नहीं हो पाई।
हिलवाड़ी गांव के पूर्व प्रधान के पति चौधरी रामवीर सिंह पक्ष और बॉबी तोमर पक्ष के बीच पिछले काफी समय से चुनावी रंजिश चल रही है। आए दिन मामूली बात को लेकर विवाद होता रहता था। 23 अप्रैल 2017 को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इनके बीच मारपीट हुई । रामवीर सिंह ने बॉबी, नितिन और दादू के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । वहीं बॉबी की तहरीर पर पूर्व प्रधान रामवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । फिलहाल आरोपी जमानत पर चल रहे थे। उसके बाद भी दोनों पक्षों में टकराव जारी रहा। इसे देखकर पुलिस-प्रशासन ने उनको तीन अगस्त को मुकदमा पाबंद कर दिया था। उसके बाद भी पुलिस खून-खराबा होने में कामयाब नहीं हो पाई। रविवार की रात में आखिकार खून-खराबा हो ही गया। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि विवाद न हो, पुलिस ने इसके पूरे प्रयास किए थे। झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मजदूरों के खेत में काम करने
को लेकर बना था टकराव
बड़ौत। खेत में गेहूं की फसल की मजदूरों द्वारा कटाई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्ष के लोग मजदूरों से पहले अपने खेत में काम कराना चाहते थे। इस मामले में मजदूरों के साथ भी मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
मारे गए अमित पर दर्ज है सात मुकदमे
बड़ौत। एसपी जय प्रकाश ने बताया कि गोली लगने से जिस अमित नाम के युवक की मौत हुई है। उस पर रंगदारी, मारपीट, चोरी, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के सात मुकदमे दर्ज हैं।
सुबह 10 बजे अमित गया था अपने घर से
बड़ौत। मृतक अमित के बड़े भाई राज कुमार ने बताया रविवार को सुबह करीब 10 बजे घर से यह कहकर गया था कि वह हिलवाड़ी जा रहा है। उनको रात के समय पता लगा कि अमित की हत्या कर दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी रेणू समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। उसके एक सात साल की बेटी भी है।
चार गोली मारी गई थी अमित को
बागपत। युवक अमित को चार गोली मारी गई है। इनमें एक गोली छाती और तीन पेट के नीचे लगी मिली है। उधर प्रधान के पति रामवीर सिंह के भी पैर में पीछे गोली लगी है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे जान बचाकर भागते समय हमलावरों ने अटैक किया हो।
विधायक ने कहा कि सारे आरोप बेबुनियाद
बागपत। भाजपा के बड़ौत विधायक केपी मलिक का कहना है कि हिलवाड़ी प्रकरण में उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। मीडिया के लोगों ने ही कॉल कर उन्हें इस बाबत जानकारी दी, उन्हें जानकारी तक नहीं थी। उनकी छवि को खराब करने के लिए कुछ लोग ऐसी साजिश रच रहे हैं। सारे आरोप बेबुनियाद हैं। पुलिस की जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।