{"_id":"59b443fe4f1c1bf37f8b579f","slug":"111504986110-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठ व ससुर ने तेल छिड़ककर महिला को किया जान से मारने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठ व ससुर ने तेल छिड़ककर महिला को किया जान से मारने का प्रयास
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पट्टी चौधरान स्थित सर्कुलर रोड पर एक महिला को उसके ससुर व जेठ ने मारपीट कर मिट्टी का तेल छिड़ककर जान से मारने का प्रयास किया। जब उसका पति बचाव को आया तो उसे भी पीटा गया। महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
इसरत पुत्री कालू निवासी शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। उसका निकाह चार साल पूर्व आसिफ निवासी पट्टी चौघरान बड़ौत के साथ हुआ था। अब उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि उसका ससुर व जेठ जिस मकान में वे रह रहे हैं, उसे खाली करने की जिद पर अड़े है। उससे मारपीट करते हैं। शनिवार की तड़के इसी बात को लेकर उन्होंने इसरत के साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर सुनकर जब उसका पति आसिफ आया तो उसके साथ भी मारपीट की। किसी तरह दोनों से भागकर जान बचाई और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने मिट्टी के तेल से भीगे कपड़े भी अपने कब्जे में कर लिए हैं और महिला को सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।