फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुरा में फायरिंग कर मिनी ट्रक छोड़ भागे बदमाश-Meerut

पुरा में फायरिंग कर मिनी ट्रक छोड़ भागे बदमाश-Meerut

Mon, 28 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुरा में फायरिंग कर मिनी ट्रक छोड़ भागे बदमाश-Meerut
चरवाहों को बंधक बनाकर पशु लूटने का प्रयास
विज्ञापन

बागपत। पुरा गांव के जंगल में आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने दिन दहाड़े पशुओं को चरा रहे लोगों को बंधक बनाकर पशुओं को लूटने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों आ गए। घेराबंदी होने पर बदमाश फायरिंग करकर फरार हो गए। बदमाश अपना मिनी ट्रक और बाइक छोड़ गए। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
पुरा गांव में हिंडन नदी पुल के समीप खेतों में रमजान, सलमू, सुभाष, गुड्डू और मनोज रविवार को पशुओं को चरा रहे थे। इसी दौरान वहां पर बाइक और मिनी ट्रक (महेंद्र पिकअप) लेकर आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश आए। उन्होंने चरवाहों को गन प्वाइंट पर ले लिया और हाथ-पैर बांधकर ईख के खेत में डाल दिया। बदमाश पशुओं को मिनी ट्रक में लादने लगे। पीड़ित सलमू किसी तरह अपने हाथ-पैर खोलकर खेतों के रास्ते गांव में पहुंच गया। उसने मस्जिद में बदमाशों का खेतों में आने का एलान करा दिया। ग्रामीण लाठी डंडे, ईंट पत्थर लेकर खेतों में पहुंचे। घेराबंदी होती देखकर बदमाश ग्रामीणों पर फायरिंग कर अपना मिनी ट्रक और अपाची बाइक को छोड़कर भाग गए। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस तमाशबीन बनी रही। यदि पुलिस चाहती तो बदमाश आसानी से पकड़े जाते। इसके विरोध में ग्रामीणों ने बालैनी थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। जाम लगाने का भी प्रयास किया। उधर बालैनी थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा लूट की वारदात मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणो और बदमाशों की पुलिस देखती रही मुठभेड़
बालैनी। गांव के लोगों ने कहा उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो रही थी। पुलिस यह नजारा देख रही थी। कहने के बाद भी पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग नहीं की। पुलिसकर्मियों ने यह कह दिया कि अफसरों के आदेश पर फायरिंग की जाती है। उनको एक-एक गोली का हिसाब देना पड़ता है। बदमाश पुलिस के सामने फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed