{"_id":"5cc4b9aabdec220775592b46","slug":"101556396458-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को देख हरियाणा में भागे अवैध रेत खनन ठेकेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसडीएम को देख हरियाणा में भागे अवैध रेत खनन ठेकेदार
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
खेड़ी प्रधान और कोताना यमुना खादर में हरियाणा के बालू ठेकेदारों के यूपी सीमा में अवैध रेत खनन की सूचना पर एसडीएम ने छापा लगाया। छापे की भनक लगने पर ठेकेदार अपनी मशीनें और अन्य सामान लेकर हरियाणा सीमा में भाग निकले और एसडीएम उन्हें चेतावनी देकर चले आए।
खेड़ी प्रधान और कोताना यमुना खादर में हरियाणा के बालू ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से यूपी की सीमा में पॉपलेन मशीनों से अवैध रेत खनन काफी समय से किया जा रहा था। अमर उजाला में इस अवैध खनन के बारे में प्रमुखता से खबर छापी तो शनिवार को एसडीएम गुलशन कुमार, राजस्व विभाग की टीम के साथ वहां पहुंचे तो बालू ठेकेदारों को इसकी भनक लगने पर वे अपनी मशीनें व अन्य सामान लेकर यमुना पार कर हरियाणा की सीमा में भाग निकले। एसडीएम ने उन्हें चेतावनी दी कि यदि यूपी सीमा में रेत खनन किया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी और इस संबंध में हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारियों को भी लिखा जाएगा। एसडीएम ने कहा कि किसी भी हाल में अवैध रेत खनन नहीं होने दिया जाएगा।