फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अनैतिक संबंधों में बाधक बनने पर राकेश को मारी थी गोली

अनैतिक संबंधों में बाधक बनने पर राकेश को मारी थी गोली

Fri, 26 Apr 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
अनैतिक संबंधों में बाधक बनने पर राकेश को मारी थी गोली
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मलकपुर गांव के पास तीन दिन पहले युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया। अनैतिक संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 23 अप्रैल को राकेश पुत्र वीरसैन निवासी मलकपुर को गोली मारकर घायल किया। पिता वीर सैन ने घायल की पत्नी प्रीति सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को बड़ौत कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी अनुज पुत्र रूपचंद निवासी दोघट और घायल युवक की पत्नी प्रीति को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किया। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म काबूल किया।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि प्रीति और अनुज एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात चार साल पहले गांव में हुई । तभी से दोनों के बीच अनैतिक संबंध चल रहे हैं। दो साल पहले प्रीति की शादी मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा निवासी युवक से हुई। युवती ने पति को छोड़ दिया। इसके बाद दो माह पहले प्रीति की शादी राकेश कुमार निवासी दोघट के साथ हुई। प्रीति शादी से खुश नहीं हैं। वह अपने प्रेमी अनुज के साथ रहना चाहती है। एक सप्ताह पहले प्रीति ने अपने मायके में अनुज के साथ मिलकर पति राकेश कुमार की हत्या कर रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 23 अप्रैल को राकेश कुमार अपनी पत्नी प्रीति को बाइक पर लेकर मलकपुर गांव जा रहा था। बड़ौत में बिजरौल फाटक पर अनुज खड़ा मिला। प्रीति ने प्रेमी अनुज को रिश्तेदार बताकर उसे बाइक पर बैठा लिया। मलकपुर गांव के जंगल में फैक्टरी के पास से प्रीति शौच के लिए खेत में चली गई। योजना के अनुसार अनुज और राकेश प्रीति को तलाशने ईख के खेत में पहुंचे तो अनुज ने राकेश को सटाकर गोली मार दी। उसे मरा समझ अनुज भाग गया और प्रीति वहां खड़ी रही। आरोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीति ने प्रेमी को दिया तमंचा
बागपत। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रीति ने अपने पति की हत्या कराने के लिए प्रेमी अनुज को तमंचा व कारतूस दिए । प्रीति अपने घर से तमंचा उठाकर ले गई।

रिश्ते में लगती है भतीजी
बागपत। आरोपी अनुज ने बताया कि प्रीति रिश्ते मेें उसकी भतीजी लगती है। उनके बीच दस साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिजन उनका विरोध करते हैं। उसने प्रीति के कहने पर राकेश कुमार को गोली मारी। उसे मरा समझ कर वह भागा था और पास ही एक ईख के खेत में छिप गया। जेल से छूटने के बाद दोनों शादी करेंगे। यदि किसी ने बीच में टांग अड़ाने की कोशिश की तो उसका भी यहीं अंजाम होगा।


घायल की जान बचाने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मलकपुर गांव के जंगल में 23 अप्रैल को गोली लगने से घायल राकेश कुमार की डायल 100 पुलिस की वजह से जान बच गई। पुलिस ने घायल को तुरंत बड़ौत के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया और उसके बाद सीधे दिल्ली ले गई। सही समय पर इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच गई। एसपी ने डायल 100 पर तैनात एचसीपी ओमवीर, कांस्टेबल सतेंद्र सिंह, चालक सतेंद्र को पांच हजार रूपये का ईनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed