{"_id":"5cba16d8bdec2214204761ff","slug":"101555699416-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पुत्र ने तमंचा तान कर बिजली चालू कराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रधान के पुत्र ने तमंचा तान कर बिजली चालू कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के पुत्र ने तमंचा तान कर बिजली चालू कराई
बागपत। खट्टा प्रहलादपुर गांव के बिजलीघर में अवर अभियंता पर प्रधान के पुत्र ने तमंचा तान कर जबरन बिजली चालू करवाई। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया और आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। अवसर अभियंता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी एक लाख के ईनामी रहे राहुल खट्टा का भाई है।
विद्युत उपकेंद्र खट्टा प्रहलादपुर के अवर अभियंता महीपाल सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम साढ़े चार बजे ग्राम प्रधान क्षमा देवी का पुत्र राजू बिजलीघर पर आया। उसने गाली गलौच कर विद्युत लाइन चालू करने के लिए कहा तो उन्होंने विद्युत लाइन जोड़ने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उस पर तमंचा तान दिया और जबरन विद्युत लाइन जुड़वा दी। साथ ही उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोपी राजू एक लाख के इनामी रह चुका कुख्यात बदमाश राहुल खट्टा का भाई है। अवर अभियंता ने चांदीनगर थाने पर आरोपी राजू के खिलाफ धारा 353, 323, 504, 506 आईपीसी व 18जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। चांदीनगर थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।