{"_id":"5cb76ce1bdec2275a46a1cad","slug":"101555524833-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकड़ा में सवारी बैठाने के विवाद में मारपीट, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेकड़ा में सवारी बैठाने के विवाद में मारपीट, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
किराये पर बाइक चलाने वाले बाइक चालकों और टैंपो चालकों में सवारी बैठाने के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए। बाइक चालकों ने खेकड़ा कोतवाली में टैंपो चालकों के खिलाफ तहरीर दी।
शहर में बुधवार को पाठशाला बस स्टैंड पर टैंपो चालकों एवं किराये पर बाइक चलाने वाले युवकों में सवार को बैठाने को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। मारपीट में एक पक्ष का टैंपो चालक और दूसरे पक्ष के बाइक सवार सहित दो युवक घायल हो गए। अन्य बाइक चालकों और टैंपो चालकों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। इसके बाद किराये पर बाइक चलाने वाले दर्जनों बाइक सवार एकत्र होकर खेकड़ा कोतवाली में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर टैंपो चालकों पर बाइक पर यात्री न बैठने देने एवं मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।