फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तैरकर यमुना नदी पार करने की जिद में डूब गया युवक

तैरकर यमुना नदी पार करने की जिद में डूब गया युवक

Tue, 26 Feb 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
तैरकर यमुना नदी पार करने की जिद में डूब गया युवक
बागपत। नाव आने का इंतजार करने के बजाए तैरकर यमुना नदी पार करने की जिद युवक पर भारी पड़ गई। युवक यमुना में कूदा, लेकिन शहर के पक्का घाट के पास यमुना नदी में डूब गया। गोताखोरों ने युवक को तलाश किया, लेकिन नहीं मिला। किनारे पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने युवक के साथियों से जानकारी ली। देर शाम तक गोताखोर युवक को तलाश कर रहे। युवक के परिजनों ने दो युवकों पर नाव से धक्का देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

मोहल्ला ईदगाह बागपत निवासी रियासत पुत्र नूर मोहम्मद पुताई का काम करता है। सोमवार को वह अपने पड़ोसी उस्मान एवं अर्जुन पुरम कॉलोनी निवासी अनित पुत्र मुकेश कश्यप के साथ नाव से यमुना नदी पार कर हरियाणा के झुंड़पुर गांव में किसी काम से गए । दोपहर दो बजे तीनों वापस लौट रहे थे तो यमुना नदी पर हरियाणा की तरफ नाव नहीं मिली। नाव बागपत की तरफ थी और नाविक खाना खा रहे थे। नाविक ने उन्हें थोड़ी देर रुकने को कहा, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रियासत नहीं माना। उसने तैरकर नदी पार करने की जिद में कपड़े उतारकर यमुना नदी में छलांग लगा दी। नदी में बीच में आने के बाद वह पानी में डूब गया। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह ऊपर नहीं आ पाया।
विज्ञापन

गोताखोर इरफान, नौशाद और शरीफ ने यमुना नदी में युवक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। नदी में डूबे युवक के परिजनों समेत सैकड़ों लोगों की नदी पर भीड़ लग गई। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। नदी में डूबे युवक के दोस्त अनित से जानकारी ली। युवक के भाई राशिद ने आरोप लगाया कि उसके भाई को नदी में धक्का दिया है। पुलिस युवक के दोस्त अनित को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। देर शाम तक युवक की तलाश जारी है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश की जा रही है। नदी में पानी अधिक होने के कारण गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिली। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की महिलाओं में मचा कोहराम
बागपत। यमुना नदी में डूबे युवक रियासत के परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पनी अफसाना व मां जुमरत का रो-रोकर बुरा हाल था। भाई राशिद ने बताया कि उसके दो बच्चें है। चार साल का रिहान व दो साल की बेटी महक है। वह सोमवारर की सुबह नौ बजे घर से बड़े भाई उम्मेद की साले के घर जो हरियाणा के झुंड़पुर में है, गया था। आरोप है कि उसके भाई को नाव से नदी में किसी ने धक्का दिया है।

यमुना नदी में बढ़ गया जल स्तर
बागपत। गोताखोर इरफान ने बताया कि चार दिन से यमुना नदी में पानी बढ़ गया है। चार फीट के लगभग पानी चढ़ा है। पानी का बहाव भी बहुत तेज हो गया है। नदी में जिस जगह युवक डूबा है, वहां पर 20 फुट से भी ज्यादा गहराई है। जब युवक यमुना नदी में कूदा, तब वे झोपड़ी में बैठ कर खाना खा रहे थे। उन्होंने युवक को नदी में कूद से मना भी किया, लेकिन वह नहीं मना।


युवक को डूबते देख दोस्त भाग गया
बागपत। रियासत के नदी में डूबते ही उसके साथ गया पड़ोसी छोड़ कर भाग गया। दोस्त अनित ने शोर मचाया और यमुना नदी में उसकी तलाश भी कराई।

प्रशासन ने लगा रखा है चेतावनी बोर्ड
बागपत। पक्का घाट के पास प्रशासन ने चेतावनी बोर्ड लगवा रखा कि नदी में पानी गहरा है। इसके बाद भी लोग यमुना नदी में कूद जाते है। इस जगह पर गहरे कुंड बने हैं। सोमवार को युवक रियासत भंवर में फंस गया। आठ माह पहले इसी जगह पर हरियाणा के एक युवक की डूबकर मौत हो गई । दो दिन पहले ही युवक की शादी हुई। इनके अलावा न जाने कितने युवक नदी में डूबकर मौत के मुंह में समा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed