{"_id":"5c477645bdec2273703ffee5","slug":"101548187205-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मे एक युवक घायल।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट मे एक युवक घायल।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम विनयपुर में मारपीट होने से एक युवक घायल हो गया। घायल ने खेकड़ा थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का सीएचसी में इलाज कराया।
क्षेत्र के ग्राम विनयपुर निवासी अनिल मंगलवार की शाम करीब छह बजे घायल अवस्था में खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा कि वह गांव में मार्ग से गुजर रहा था। तभी गांव के ही दो युवकों ने मार्ग पर उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने हमलावरों से घायल को बचाया। इसके बाद हमलावर भाग हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद परिजन घायल को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंचे। घायल ने गांव के ही दो युवकों पर लाठी डंडों से हमलाकर घायल करने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का खेकड़ा सीएचसी में इलाज कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।