{"_id":"5c29166fbdec2256d6424f81","slug":"101546196591-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट करने जा रहे तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट करने जा रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा पुलिस ने बड़ागांव के पास लूट करने जा रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार तमंचे, 14 कारतूस व बाइक बरामद हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेकड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ागांव के पास सैदपुर पुलिस से रवि पुत्र सुरेंद्र, विशाल उर्फ शिवम पुत्र राजबीर निवासी बड़ागांव, प्रताप उर्फ टीटू पुत्र रघुवीर निवासी सुन्हैड़ा को गिरफ्तार किया। तलाश लेने पर उनके कब्जे से 315 बोर के चार तमंचे, 14 जिंदा कारतूस, एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि तीनों राहगीरों से लूट करने जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसपी ने बताया कि आरोपी प्रताप उर्फ टीटू अवैध हथियार बेचने का भी काम करता है। गाजियाबाद जनपद के लोनी से अवैध हथियार खरीदकर जनपद में बेचता है। तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।