फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरूरपुर कलां में प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी

सरूरपुर कलां में प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी

Thu, 27 Dec 2018 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सरूरपुर कलां में प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी
बागपत।
विज्ञापन

चोर मंगलवार की रात में गांव सरूरपुर कलां में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन और आंगनबाड़ी केंद्र के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए। प्रधानाचार्य ने चोरी की तहरीर दी।

गांव में स्थिति प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन की प्रधानाचार्य शालू मलिक ने बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे विद्यालय में पहुंची तो विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के ताले टूटे थे और अंदर से सामान गायब था। मंगलवार की रात्रि में चोरों ने वारदात की। चोर विद्यालय से राशन, तीन पंखे, खिड़की के सरिया, विद्युत केबल, बर्तन, नल की टोंटी, घंटी और आंगनबाड़ी केंद्र से बीएलओ सूची, रजिस्टर, वजन मंशी, एल्युमीनियम कड़ाही, खिलौना किट, बर्तन चोरी कर ले गए। विद्यालय में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से खुलासे की मांग की। प्रधानाचार्य ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed