{"_id":"5c1559efbdec225a25657c72","slug":"101544903151-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस को लेकर अभिभावकों व शिक्षकों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फीस को लेकर अभिभावकों व शिक्षकों में मारपीट
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)।
थाना क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में फीस को लेकर अभिभावकों और शिक्षकों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एक पब्लिक स्कूल में शिक्षकों ने फीस जमा न होने पर छात्र-छात्राओं को कक्षा से बाहर निकाल दिया। छात्र-छात्राओं ने घर पहुंचकर अभिभावकों को जानकारी दी। इस पर अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों के साथ मारपीट कर दी। शिक्षकों ने भी अभिभावकों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। स्कूल में काफी देर तक हंगामा रहा। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। दोनों पक्षों में फैसले की बात चल रही है।