फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बदमाशों ने रिम धुरा फैक्ट्री में लूट की कोशिश की

बदमाशों ने रिम धुरा फैक्ट्री में लूट की कोशिश की

Mon, 24 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने रिम धुरा फैक्ट्री में लूट की कोशिश की
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि में बदमाशों ने दिल्ली रोड स्थित दीप ज्योति इंडस्ट्रीज मेें घुसकर लूटपाट करने की कोशिश की, लेकिन चौकीदार के शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। सूचना देने के बाद भी एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका पता नहीं चला।

दिल्ली रोड स्थित दीप ज्योति इंडस्ट्रीज नामक रिम धुरा बनाने की फैक्ट्री में शनिवार की रात्रि में चौकीदार राहुल और ईश्वर पहरा दे रहे थे, तभी बराबर के एक मैरिज होम से पांच-छह बदमाश फैक्ट्री परिसर में घुस गए। इस पर चौकीदारों ने उनकी आवाज सुनी तो बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी, लेकिन बाहर निकलकर शोर मचा दिया। चौकीदारों के शोर मचाने पर बदमाश पीछे से कूदकर भाग निकले। जब चौकीदारों ने इसकी सूचना औद्योगिक पुलिस को दी तो वहां पर कोई पुलिस कर्मी नहीं मिला। इसकी सूचना सीओ रामानन्द कुशवाहा को मिली तो उन्होंने वहां पर एक घंटे बाद पुलिस बल भेजा। तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी फैक्ट्री के एरिया मेें है, लेकिन अधिकांश समय पुलिस वहां से गायब रही है, इससे उद्यमियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed