फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीच बचाव करने पर व्यक्ति को पीटा बीच बचाव करने पर व्यक्ति को पीटा

बीच बचाव करने पर व्यक्ति को पीटा बीच बचाव करने पर व्यक्ति को पीटा

Wed, 12 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बीच बचाव करने पर व्यक्ति को पीटा बीच बचाव करने पर व्यक्ति को पीटा
बागपत। नौरोजपुर गांव निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि सुबह के समय वह अपने घेर पर पशुओं को नहला रहा था। इसी दौरान पड़ोसी दो व्यक्तियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसने झगड़ा होते देख बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने पर ही लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान पीड़ित की बेटी मुन्नी भी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिला जेल में ही लगी अदालत
बागपत। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मंगलवार को बड़ौत में हुए कार्यक्रम को लेकर पुलिस की व्यस्तता को देखकर कोर्ट में किसी भी आरोपी की पेशी नहीं हुई। जिला जेल में ही अदालत लगी। जहां आरोपियों की पेशी हुई।
विज्ञापन


रेप पीड़ित और उसके भाई पर हमला
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी कि 2016 में उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। इसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि मंगलवार को पीड़ित अपने भाई के साथ कोर्ट में तारीख पर पहुंची। कचहरी से वापस लौटते समय पीड़ितों को आरोपियों ने जिला अस्पताल के बाहर रोक लिया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित के साथ बदसलूकी कर कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़ित ने डीएम को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक पर ज्यादा फीस वसूलने का आरोप
बागपत। मोहल्ला देशराज निवासी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि उसने शहर के एक पब्लिक स्कूल में बेटे अमन का दाखिला कराया था। उसका बेटा कक्षा दो का छात्र है। उसने छह माह की फीस भी जमा कराई , लेकिन अब स्कूल प्रबंधक उससे ज्यादा फीस वसूलना चाहता है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed