फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहले भाई को गोली मारी, फिर कार में डालकर फरार

पहले भाई को गोली मारी, फिर कार में डालकर फरार

Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पहले भाई को गोली मारी, फिर कार में डालकर फरार
छपरौली (बागपत)। जमीन विवाद के चलते क्षेत्र के लूंब गांव में दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। थाने तक मामला पहुंचा। पुलिस ने बड़े भाई का शांतिभंग में चालान किया। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक तहसील से जमानत कराने के बाद घर पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। छोटा भाई गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। हमलावर उसे अपनी गाड़ी में डालकर ले गया। पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं लगा। एसपी जयप्रकाश ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लूंब गांव निवासी सगे भाइयों के बीच बीच करीब ढाई बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को दोनों भाइयों का झगड़ा थाने तक पहुंचा, लेकिन समझौता नहीं हो सका। पुलिस ने प्रदीप का 151 में चालान कर दिया। बड़ौत तहसील से वह जमानत कराकर शाम के समय घर पहुंचा। दोनों भाइयों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। घर पहुंचते ही दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। बड़े भाई ने छोटे भाई पर कई राउंड फायर किए। गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी छोटे भाई को घायलावस्था में गाड़ी में डालकर फरार हो गया।इस बीच पुलिस ने कांबिंग शुरू करा दी। देर रात तक पुलिस कांबिंग कर रही है। एसपी जयप्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बडे भाई ने छोटे को गोली मारी है और घायलावस्था में उसे अपने साथ कार में डालकर ले गया है। पुलिस तलाश में जुटी है, लेकिन देर रात तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है। उधर, घायल की मौत की सूचना गांव में पहुंच गई। एसपी का कहना है कि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने दिखाई अदूरदर्शिता
छपरौली। दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने पहले भी आरोपी का चालान किया था। लेकिन दोनों पक्षों के बीच सुलह नहीं हुई और मामला खूनी हो गया। पुलिस हमलावर का पहले भी एक बार चालान कर चुकी थी। बुधवार को थाने में जमकर हंगामा हुआ, लेकिन पुलिस ने फिर चालान कर दिया। अगर पुलिस सख्त कार्रवाई करती तो मामला बढने से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सैकड़ों लोग जमा
छपरौली। देर रात तक मौके पर सैंकड़ों लोग जमा है। ग्रामीणों ने ही पुलिस को फायरिंग और भाई को गंभीर हालत में कार में ले जाकर डालने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed