{"_id":"5b05c14f4f1c1be9408b76ba","slug":"101527103823-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की मौत के बाद जाम लगा रहे युवक को डंफर ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइनमैन की मौत के बाद जाम लगा रहे युवक को डंफर ने कुचला
Updated Thu, 24 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लधवाड़ी गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट से लाइनमैन की मौत हो गई। विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर ग्रामीणों के साथ जाम लगाने पहुंचे युवक को डंपर ने कुचल दिया। पुलिस घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों हादसों के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। एक ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, एसडीएम बागपत और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों से ग्रामीणों की नोंकझोंक हुई। एसडीएम के पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम खोला।
सरूरपुर बिजलीघर पर गांव का ही ओमपाल (40) पुत्र वेद पाल लाइनमैन था। बुधवार को शाम के समय ओमपाल लधवाड़ी गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन का फाल्ट ठीक करने गया । लाइन ठीक करते समय अचानक तारों में विद्युत करंट दौड़ गया। करंट लगने से लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही लाइनमैन की मौत की सूचना सरूरपुर गांव में पहुंची, नाराज ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास जाम लगाने के दौरान सरूरपुर निवासी मजदूर राहुल (18) पुत्र राजू को बड़ौत की तरफ से आए डंपर ने कुचल दिया, अन्य कई लोगों ने भागकर जान बचाई। पुलिस घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर को लेकर भाग निकला। दो लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। हाइवे पर खड़े ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, सीओ बागपत दिलीप सिंह के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की ग्रामीणों से नोकझोंक हुई। एसडीएम ने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिलाने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन पर ग्रामीणों ने दो घंटे बाद जाम खोल दिया। पुलिस ने दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों हादसों की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने किए रूट डायवर्ट
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर दो घंटे तक यात्री जाम में फंसे रहे। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को दूसरे रास्तों से निकाला। लोगों के आक्रोश को देख कई चालक अपने वाहनों को वापस मोड़ कर ले गए। जाम के दौरान ग्रामीणों की कई वाहन चालकों से धक्का-मुक्की भी हुई। बस न मिलने के कारण यात्रियों को पैदल यात्रा करनी पड़ी।
अविवाहित थे दोनों मृतक
बागपत। ग्रामीणों ने बताया कि लाइनमैन ओमपाल और मजदूर राहुल अविवाहित थे। दोनों की मौत से सरूरपुर गांव में मातम छा गया। लाइनमैन ओमपाल बिजली घर से सट डाउन लेकर लाइन ठीक करने गया था। बिजलीघर में तैनात कर्मचारी की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई है। लापरवाही करने वाले कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
जाम में फंसी एंबुलेंस
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास जाम में यात्री ही नहीं, बल्कि एंबुलेंस भी फंस गई। परिजन मरीज को कंधे पर उठाकर जाम से होते हुए दूसरी तरफ पहुंचे। किसी वाहन की मदद से उसे अस्पताल लेकर गए।
जेई और एसएसओ के खिलाफ तहरीर
बागपत। लाइनमैन ओमपाल के भाई करण पाल सिंह ने हादसे की तहरीर दे दी । उनका कहना है कि सरूरपुर बिजलीघर पर तैनात जेई और एसएसओ से बिजली आपूर्ति बंद कराकर उनका भाई लाइन पर काम करने गया, लेकिन अचानक लाइन में बिजली छोड़ दी, इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के जिम्मेदार एसएसओ और जेई है, इनकी लापरवाही से यह हादसा हुआ है।