{"_id":"5abfdefe4f1c1bda618b4cc3","slug":"101522523902-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को अगवा करने की कोशिश
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
महिला को अगवा करने की कोशिश
बड़ौत (बागपत)। पठान कोठ मोहल्ले में ससुराल वालों से चल रहे विवाद के चलते मायके में रह रही एक महिला को अगवा करने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर भाग निकले।
शाइस्ता पुत्री मासूम अली पठानकोठ की रहने वाली है। चार साल पहले उसकी शादी बरनावा में फाइन के साथ हुई थी। आरोप है कि पिछले साल ससुराल वालों ने पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। उसके बाद से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि शुक्रवार रात ससुराल वाले आए और उसे अगवा करने की कोशिश की गई। शोर मचाने पर वे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शनिवार सुबह महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।