फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हप्पू बोला, बागपत जेल में मेरे खिलाफ रची गई साजिश

हप्पू बोला, बागपत जेल में मेरे खिलाफ रची गई साजिश

Thu, 15 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
हप्पू बोला, बागपत जेल में मेरे खिलाफ रची गई साजिश
बागपत। एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू का चार दिन का कस्टडी रिमांड मंजूर हो गया है। कोर्ट में पेशी पर आए हप्पू ने कहा कि बागपत जेल में उसके खिलाफ साजिश रची गई। उसे दूसरी जेल में शिफ्ट कराने के लिए यह पूरा ड्रामा किया जा रहा है। कुछ बंदी और अधिकारी इस प्रकरण में मिले हुए हैं।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि अजीत उर्फ हप्पू के 10 दिन के रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई , लेकिन बुधवार को न्यायालय से हप्पू का चार दिन का कस्टडी रिमांड ही मंजूर हुआ है। राजस्थान के देवली से गिरफ्तार हप्पू से विभिन्न वारदातों के विषय में पूछताछ की जाएगी, साथ ही हथियार बरामद किए जाएंगे। छह दिन पहले एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू को बागपत क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान के देवली जनपद से गिरफ्तार किया, लेकिन उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। वह पत्नी और दो जुड़वां बच्चों के साथ रह रहा था। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि हप्पू के मददगारों का पुलिस पता लगाने में लगी है। फरारी के दौरान जिन लोगों ने उसकी मदद की है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, बुधवार को कोर्ट आए हप्पू ने कहा कि उसने किसी को धमकी नहीं दी है। कुछ बंदी और अधिकारी मिलकर उसके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन


किसी से बोला नहीं, बैरक में ही रहा
बागपत। हप्पू ने कहा कि उसने जेल में किसी से बात तक नहीं की है। वह तो अपनी बैरक में ही रहा। उस पर धमकी देने के जो आरोप लगाए गाए हैं, वह गलत है।ं

प्रमोद और ऊधम गैंग के बीच गैंगवार की आशंका
बागपत। बागपत जेल में कई बड़े शातिर अपराधी बंद हैं। पुलिस को आशंका है कि प्रमोद गांगनौली और ऊधम गैंग के सदस्यों में जेल परिसर में गैंगवार हो सकती है। खुफिया विभाग की जांच में भी अभी तक इसी तरह के तथ्य सामने आए हैं। खुफिया विभाग ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed