{"_id":"5a68e2a84f1c1b77268b62df","slug":"101516823208-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर बागपत में हाई अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर बागपत में हाई अलर्ट
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर बागपत में हाई अलर्ट घोषित हो गया है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। होटल, धर्मशालाओं और ढाबों पर आने वालों लोगों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया तंत्र भी सक्रिय है।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कोई अप्रिय घटना घटित न हो जाए, इसको लेकर शासन-प्रशासन सतर्क है। बागपत प्रदेश के महत्वपूर्ण जनपदों में से एक है। जो दिल्ली के नजदीक है। हरियाणा से सीमा लगी हुई है। इसी को देखते हुए यहां पर हाई अलर्ट घोषित हो गया है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बागपत-मेरठ मार्ग, सोनीपत-बहालगढ़ मार्ग के अलावा अन्य रास्तों से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। होटल, धर्मशाला और ढाबों की तलाशी अभियान चल रहा है। पिछले दो-तीन दिन के अंदर किराए पर आकर रहने वालों की भी जांच पड़ताल गोपनीय रूप से पुलिस की टीम कर रही है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए जनपद में अलर्ट है। लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है।
मवीकलां के ढाबे से पांच लोग पकड़े
बागपत। मवीकलां गांव में रोड पर मंगलवार देर रात तक ढाबा खुला हुआ था। पुलिस ने वहां पर पहुंचकर छापामारी कर पांच लोगों को पकड़ लिया था। कोतवाली लाकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में परेड का फाइनल रिहर्सल
बागपत। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड होगी। इसी कारण बुधवार को पुलिसवालों ने परेड का फाइनल रिहर्सल किया। एसपी जय प्रकाश ने निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दिल्ली में नहीं जाने दिए जा रहे भारी वाहन
बागपत। दिल्ली में भारी वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी है। इसीलिए बागपत की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को सीमा पर ही पुलिस रोक रही है। इस कारण रोड पर वाहनों की लाइन लगी हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 26 जनवरी को 12 बजे के बाद ही बड़े वाहनों की दिल्ली में एंट्री होगी।