{"_id":"593c44e94f1c1b403c8b45fe","slug":"101497122025-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ऑफिस के पास युवक से बैग छीना, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ऑफिस के पास युवक से बैग छीना, हंगामा
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ऑफिस के पास युवक से बैग छीना, हंगामा
बागपत। शहर में एसपी ऑफिस के पास तीन युवक एक युवक से बैग छीनकर भाग गए। युवक के अनुसार बैग में हजारों रुपये की नगदी, मोबाइल और अन्य सामान था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस रुपये का लेनदेन बता रही है।
बागपत के काजीपुरा निवासी युवक आदिल मोबाइल रिपेयरिंग करता है। शनिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आदिल ठीक करने के बाद मोबाइल दुकान पर देने जा रहा था। एसपी ऑफिस के पास तीन युवक उसको मिले और गाली-गलौज करने लगे। बाद में आरोपी उससे बैग छीनकर भाग गए। उसने शोर मचा दिया। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बाद में पीड़ित ने कोतवाली में घटना की शिकायत की। कोतवाल ने कहा आदिल से युवक पहले से परिचित हैं। उनके बीच रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है। बैग छीनकर ले जाने का आरोप गलत है।