{"_id":"68b74af08be25cc3ce0651dc","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-137686-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लापता बेटे का पता लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लापता बेटे का पता लगाने की मांग
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद की रहने वाली महिला बबीता शर्मा ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उसका बेटा नितिन शर्मा (35) 11 जुलाई को गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने गया था। तभी से बेटा लापता है। पुलिस के अनुसार युवक का पता लगाया जा रहा है।
मारपीट करने का आरोप लगाया
खेकड़ा। नंगलाबड़ी गांव के रहने वाले अमरपाल ने आरोप लगाया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी एक युवक ने उसपर डंडे से हमला कर घायल कर दिया। वहीं बिहार के रहने वाले शिवानंद दास ने बताया कि वह बाजार से सामान लेकर वापस घर जा रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी पिटाई कर दी। दोनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस के अनुसार शिकायतों पर जांच की जा रही है।