फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: हथियारों की तस्करी में हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Sun, 07 Sep 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime news
बिनौली। माखर पुलिया पर चेकिंग के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ सलमान निवासी सिंघावली अहीर पैर में गोली लगने से घायल हो गयाए जबकि उसके दो साथी जंगल में भाग गए। घायल हिस्ट्रीशीटर का सीएचसी में उपचार कराया गया। बिनौली पुलिस की टीम शनिवार रात में माखर पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार आए तीन युवकों को पुलिकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक तेज दौड़ा दी। इसके बाद वे पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से सिंघावली अहीर थाने का हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ सलमान घायल हो गयाए जबकि उसके दो साथी जंगल में भाग गए।
विज्ञापन

एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि राजा उर्फ सलमान हथियारों की तस्करी में शामिल रहता है। उसके कई साथी लोहियानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिए थे और सलमान फरार चल रहा था। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ अलग-अलग थाना में जानलेवा हमला करने समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ में फरार होने वाले हिस्ट्रीशीटर के साथियों की तलाश में जंगल में कांबिंग भी कराई गई, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। रविवार को हिस्ट्रीशीटर को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed